लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, दिल्ली सहित इन 10 राज्यों से आए हैं कोविड-19 के 70 प्रतिशत से अधिक मामले, देखें लिस्ट

By भाषा | Updated: May 1, 2021 13:46 IST

भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ये एक रिकॉर्ड है। पूरी दुनिया में किसी भी देश में एक दिन में कोरोना के अब तक 4 लाख से अधिक केस नहीं आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों ने बढ़ाई है चिंतामहाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक में भी नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, भारत में एक्टिव केस 32 लाख के पारस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आई है और अभी यह 1.11 प्रतिशत है

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक सहित 10 राज्यों में एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 73.71 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुए हैं । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामले बढ़कर 4,01,003 हो गए, वहीं शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,91,64,969 हो गए ।

महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, राजस्थान और बिहार उन 10 राज्यों में शामिल हैं जहां एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 73.71 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुए हैं ।

महाराष्ट्र में संक्रमण के 62,919 नये मामले दर्ज हुए जबकि कर्नाटक में 48,296 तथा केरल में 37,199 नये मामले दर्ज हुए ।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 संक्रमण के सक्रिय मामले 32,68,710 हो गए । इस प्रकार से एक दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल वृद्धि 98,482 दर्ज की गई ।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आई है और अभी यह 1.11 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में एक दिन में 3,523 मौतें हुई है और कुल मृत्यु की संख्या 2,11,853 हो गई है ।

10 राज्यों में इसके कारण नये मौत के आंकड़े 76.75 प्रतिशत हैं । महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत हुई और यह संख्या 828 है । इसके बाद दिल्ली में 375 मौत और उत्तर प्रदेश में 332 मौत हुई ।

भारत में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,56,84,406 हो गई और एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 2,99,988 हो गई । 10 राज्यों में बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 76.09 प्रतिशत रही ।

देश में एक दिन में 19,45,299 कोविड-19 संक्रमण संबंधी जांच की गई और दैनिक संक्रमण (पॉजिटिव) दर 76.09 प्रतिशत रही ।

इसमें कहा गया है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 15,49,89,635 टीके लगाए जा चुके हैं । इसमें 94,12,140 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक तथा 62,41,915 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है । इसके अलावा 1,25,58,069 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को पहली खुराक और 68,15,115 को दूसरी खुराक दी गई है ।

इसके अलावा 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों में 5,27,07,921 को पहली खुराक तथा 37,74,930 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है । इसके अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों में 5,23,78,616 को पहली खुराक और 1,11,00,929 को दूसरी खुराक दी गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाबिहार में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए