लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नये मामले

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:38 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 सितंबर ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,21,950 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नए मामलों में 101 बच्चे भी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 462 मामले और सोमवार को 510 मामले सामने आये थे।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 8,150 हो गयी । कटक, खुर्दा, केंद्रपाड़ा एवं नयागढ़ जिलों में एक-एक मरीज की जान चली गयी।

उन्होंने बताया कि खुर्दा में सर्वाधिक 424 नये मामले सामने आये जबकि कटक में 91 एवं जगतसिंहपुर में 32 और लोग कोविड-19 की चपेट में आ गये। पांच जिलों में कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण दर मंगलवार को 0.80 फीसदी थी जो बुधवार को बढ़कर 1.05 फीसदी हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 5,521 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 560 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं । इसके बाद प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10,08,226 पर पहुंच गतयी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 75,33,882 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है जबकि 2,07,95,514 लोगों को पहली खुराक लगी है। अब तक कुल 2.83 करोड़ खुराक दी गयी है।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन