लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 731 नए मामले, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1 लाख के पार

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 13, 2020 17:36 IST

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 26 लाख 30 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 101436 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 14917 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।अब राजस्थान में कुल 17286 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। चित्तौड़गढ़ में 1254, झुंझुनूं में 1250, चूरू में 1239, कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

जयपुर: राजस्थान में 1500 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 731 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेष का आंकड़ा बढ़कर 101436 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 105 मामले जोधपुर में सामने आए। वहीं, जयपुर में 101, कोटा में 61, अजमेर में 50, अलवर में 45, पाली में 29, राजसमंद में 29, नागौर में 28, उदयपुर में 28 श्रीगंगानगर में 22, बीकानेर में 21, चुरु में 21, डूंगरपुर में 18, झुंझुनूं में 17, भीलवाड़ा में 16, बांसवाड़ा में 15, दौसा में 15, धौलपुर में 15, बाड़मेर में 14, करौली में 13, बूंदी में 11, प्रतापगढ़ में 9, सिरोही में 9, हनुमानगढ़ में 9, जालौर में 7, चित्तौड़गढ़ में 7, बारां में 6, भरतपुर में 4, सवाईमाधोपुर में 3 और टोंक में 3, नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, 7 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 1228 हो गई है। शनिवार को भी प्रदेश में रिकाॅर्ड 1669 नये कोरोना मरीज मिले थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 26 लाख 30 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 101436 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 82922 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1228 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 17286 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 14917 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर में 14758, अलवर में 8951, कोटा में 7432, बीकानेर में 5223, अजमेर में 5214, पाली में 4565, भरतपुर में 3920, सीकर में 3091, नागौर में 2819, उदयपुर में 2790, धौलपुर में 2530, भीलवाड़ा में 2516, बाड़मेर में 2429, झालावाड़ में 2091, सिरोही में 1528, जालौर में 1485, राजसमंद में 1460, डूंगरपुर में 1297, चित्तौड़गढ़ में 1254, झुंझुनूं में 1250, चूरू में 1239, कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

वही, बारां में 1000, बूंदी में 936, श्रीगंगानगर में 915, बांसवाड़ा में 857, टोंक में 812, करौली में 693, दौसा में 689, सवाईमाधोपुर में 674, प्रतापगढ़ में 610, हनुमानगढ़ में 562, जैसलमेर में 528, कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन