लाइव न्यूज़ :

7309 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:46 IST

Open in App

किशनगंज, 11 मई बिहार में किशनगंज जिले के नगर थाना पुलिस ने एक ट्रक से 7309 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है एवं दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

किशनगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से गुजर रहे एक ट्रक से शराब की उक्त खेप शनिवार को बरामद की गयी ।

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के नंबर वाले उक्त ट्रक में शराब की इस खेप को भूसी के पीछे छुपाकर रखा गया था ।

जावेद ने बताया कि इस सिलसिले में उक्त ट्रक के चालक परमजीत सिंह एवं खलासी घनश्याम को गिरफ्तार किया गया । दोनों राजस्थान के के रहने वाले हैं ।

उन्होंने कहा कि शराब की इस खेप को असम से लाया गया था ।

इस बीच जांच में ट्रक चालक परमजीत सिंह के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद उसे इलाज के लिए महेशबथना स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां से वह मंगलवार रात दीवार फांदकर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बुधवार को बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो