लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,302 नए मामले आए, 120 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:50 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 7,302 नए मामले सामने आए जबकि 120 लोगों ने इस संक्रमण से जान गंवायी। राज्य में अब तक 62,45,057 लोग संक्रमित हुए जिनमें से 1,31,038 की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 7,756 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 60,16,506 हो गई। फिलहाल 94,168 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.34 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.09 प्रतिशत है। नंदुरबार, धुले और वर्धा जिलों से बृहस्पतिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया।

अधिकारी के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 के 389 नए मामले आए, जिससे महानगर में कुल मामले बढ़कर 7,32,971 तक पहुंच गए, जबकि 10और मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,810 हो गई।

नासिक संभाग में कोविड-19 के 886, पुणे संभाग में 2,427 , कोल्हापुर संभाग में 2458, औरंगाबाद संभाग में 59, लातूर संभाग में 223, अकोला संभाग में 38 और नागपुर संभाग में 21 नये मामले सामने आये। राज्य में अब तक 4,62,64,059कोविड-19 जांच करायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह