लाइव न्यूज़ :

सर्वे: राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर 73% लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 24, 2020 06:14 IST

सर्वे में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि भारतीय जवानों के शहादत का बदला अभी लिया जाना बाकी है.

Open in App
ठळक मुद्देसर्वे में शामिल 68 फीसदी लोगों ने कहा कि वो चीन में बने वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे.सर्वे में ज्यादातर लोगों ने माना कि पाकिस्तान से ज्यादा बड़ा खतरा चीन है

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच देश की जनता के एक बड़े हिस्से का मानना है कि पड़ोसी पाकिस्तान की तुलना में भारत के लिए चीन ज्यादा बड़ी समस्या है. 'सीवोटर' की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, 68 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भारत के लिए पाकिस्तान के बजाय चीन ज्यादा बड़ी चिंता की वजह है. शेष 32 फीसदी लोग पाकिस्तान को बड़ा खतरा मानते हैं.

सर्वे के दौरान पूछा गया था कि क्या भारत सरकार ने चीन को कड़ा जवाब देने के लिए उपयुक्त कदम उठाए हैं? इसके जवाब में सर्वे में शामिल 39 फीसदी लोगों का मानना था कि मोदी सरकार ने गलवान घाटी में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जबकि 60 फीसदी लोगों का कहना था कि चीन को समुचित जवाब नहीं दिया जा सका है और हमारे जवानों की शहादत का बदला अब भी बाकी है.

सर्वे में शामिल 73.6 प्रतिशत लोगों ने विपक्षी दलों के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया. हालांकि 16.7% लोगों ने इस मसले पर विपक्ष का समर्थन किया. सर्वे में शामिल 9.6 लोगों का कहना था कि चीन के साथ जारी सीमा विवाद के मसले को उपयुक्त तरीके से निपटाने में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सक्षम नहीं हैं.

सर्वेक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के व्यक्तित्व पर भी सवाल किया गया. इस दौरान 61 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर कोई भरोसा नहीं जताया. चीनी उत्पादों पर क्या रुख सर्वे में शामिल लोगों में से 68% का मानना था कि अब लोग चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार करेंगे. उधर, 31 फीसदी लोगों के मुताबिक चीनी वस्तुओं का इस्तेमाल जारी रहेगा. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह