लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 729 नए मामले

By भाषा | Updated: January 13, 2021 01:35 IST

Open in App

रायपुर, 12 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 729 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,90,813 हो गई है।

मंगलवार को 94 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 945 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 729 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 121, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 46, बालोद से 29, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से एक, धमतरी से 21, बलौदाबाजार से 27, महासमुंद से 40, गरियाबंद से नौ, बिलासपुर से 85, रायगढ़ से 47, कोरबा से 17, जांजगीर चांपा से 31, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 12, सरगुजा से 28, कोरिया से 20, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से छह, जशपुर से 22, बस्तर से छह, कोंडागांव से छह, सुकमा से दो, कांकेर से चार, नारायणपुर से तीन और अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,90,813 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,79,236 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 8060 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3,517 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,609 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 742 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस