लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 725 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:30 IST

Open in App

आइजोल, 21 जुलाई मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 725 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,020 हो गई। वहीं नए मरीजों में 138 बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण दर 10.85 फीसदी थी, जो कि बढ़कर अब 16 फीसदी हो गई। वहीं जोरम मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 126 हो गई।

उन्होंने बताया कि आइजोल नगर निगम (एएमसी) इलाके के भीतर या छह मोहल्ले में व्यापक जांच अभियान में 111 मरीज संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के अभियान में 342 लोग संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने बताया कि 651 मरीजों में संक्रमण के लक्षण हैं।

राज्य में फिलहाल 6,833 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 22,061 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां स्वस्थ होने की दर 76 फीसदी और मृत्यु दर 0.43 फीसदी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवमी ने बताया कि मंगलवार तक 6.11 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां