लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएपीएफ की 725 कंपनियां तैनात की जाएंगी :सीआरपीएफ महानिदेशक

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की करीब 725 कंपनियां तैनात की जाएंगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख कुलदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के 82 वें स्थापना वर्ष की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि 725 कंपनियों में से 495 कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष कंपनियां भी पहुंचने वाली हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब 72 कर्मी होते हैं। ’’

बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं।

चुनावी राज्य में खतरों के आकलन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘खतरों का आकलन इलाकों में राज्य प्राधिकारी कर रहे हैं और वे उसी आधार पर बल की तैनाती का फैसला करेंगे। ’’

पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने ऐसा कोई आकलन नहीं किया है कि किस चरण का चुनाव अधिक चुनौतीपूर्ण होगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अर्द्धसैनिक बल राज्य में 13 व्यक्तियों को वीआईपी सुरक्षा मुहैया कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे