लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 7242, कर्नाटक में 2052 और तेलंगाना में 623 नए मामले

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:14 IST

Open in App

मुंबई/बेंगलुरु/अमरावती, 29 जुलाई कोविड-19 के महाराष्ट्र में 7242, कर्नाटक में 2052 और तेलंगाना में 623 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,242 नए मामले सामने आए और 190 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,90,156 हो गई। वहीं संक्रमण से अब तक 1,32,335 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य में फिलहाल 78,562 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 60,75,888 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस अवधि में मुंबई में 1,011 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं कर्नाटक में कोविड-19 के 2,052 नए मामले सामने आए हैं और 35 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29,01,247 और 36,491 हो गई।

वहीं 1,332 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,41,479 हो गई। राज्य में 23,253 मरीजों का उपचार चल रहा है।

तेलंगाना में बृहस्पतिवार को 623 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,43,716 हो गई। वहीं तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,796 हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब 9,188 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्रिटिश साम्राज्य के विनाश के लिए गले लगाई शहादत

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

कारोबारPetrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के नए दाम, यहाँ देखें ताजा लिस्ट

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

भारत अधिक खबरें

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल