लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,224 नए मामले, 419 मौतें

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:15 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 नवंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,224 नए मरीज मिले तथा 419 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। इसके बाद कुल मामले 50,42,082 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 35,040 हो गई है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार से 7,638 मरीज संक्रमण से उबरे भी हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 49,36,791 हो गई है। वहीं संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 69,625 रह गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 419 मौतों में से, 47 पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई हैं जबकि केंद्र के नए दिशा-निर्देशों व उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर मिली अपीलों के बाद 372 मौतों को कोविड से हुई मृत्यु माना गया है।

राज्य के 14 जिलों में तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 1,095 नए मरीज मिले जिसके बाद एर्नाकुलम में 922 और त्रिशूर में 724 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं