लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 722 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 91678

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 7, 2020 16:37 IST

कोरोना से मरने वालों की संख्या 1100 के पार हो गया है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 136 मरीज जयपुर में मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 24 लाख 71 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है।इन संक्रमितों में से कुल 74969 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं।अब राजस्थान में कुल 15562 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।

जयपुर: राजस्थान में 1500 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेष में मिले 722 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 91678 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 108 मामले जयपुर में सामने आए। वहीं, जोधपुर में 81, कोटा में 78, अलवर में 64, बीकानेर में 38, बूंदी में 33, अजमेर में 32, राजसमंद में 31, झालावाड़ में 23, सीकर में 22, पाली, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में 21-21, चित्तौड़गड़ और बारां में 20-20, बाड़मेर में 16, नागौर में 15, धौलपुर में 12, भरतपुर में 11, बांसवाड़ा में 10, उदयपुर में 9, सिरोही और डूंगरपुर में 8-8, श्रीगंगानगर और चूरू में 7-7 और सवाई माधोपुर में 6 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, 10 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 1147 हो गई है। षुक्रवार को भी प्रदेष में रिकाॅर्ड 1570 नये कोरोना मरीज मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 24 लाख 71 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 91678 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 74969 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1147 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 15562 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 13488 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में जयपुर में 12824, अलवर में 8367, कोटा में 6424, बीकानेर में 4885, अजमेर में 4699, पाली में 4291, भरतपुर में 3795, सीकर में 2807, उदयपुर में 2569, नागौर में 2564, धौलपुर में 2375, बाड़मेर में 2364, भीलवाड़ा में 2318, झालावाड़ में 1897, सिरोही में 1398, जालौर में 1375, राजसमंद में 1317, डूंगरपुर में 1159, झुंझुनूं में 1146, चूरू में 1112 और चित्तौड़गढ़ में 1055 कोरोना संक्रमण केस आ चुके हैं।

वहीं, बारां में 823, टोंक में 770, बूंदी में 767, श्रीगंगानगर में 734, बांसवाड़ा में 720, दौसा में 655, करौली में 635, सवाई माधोपुर में 597, प्रतापगढ़ में 536, जैसलमेर में 477 (इनमें 14 ईरान से आए) और हनुमानगढ़ में 445 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 1147 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 288, जोधपुर में 110, कोटा में 81, बीकानेर में 82, अजमेर में 77, भरतपुर में 72, पाली में 47, नागौर में 44, अलवर में 30, उदयपुर में 29, बाड़मेर में 22, धौलपुर में 21, सीकर में 21, राजसमंद में 15, सवाई माधोपुर में 14, भीलवाड़ा में 14, टोंक में 13, सिरोही में 13, बारां में 12, जालौर में 12, डूंगरपुर में 11, चित्तौड़गढ़ में 8, दौसा में 8, श्रीगंगानगर में 8, करौली में 7, झुंझुनूं में 6, प्रतापगढ़ में 6, चूरू में 6, बांसवाड़ा में 5, जैसलमेर में 5, झालावाड़ और बूंदी में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह