लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 721 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 10:31 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ दिसंबर तेलंगाना में कोविड-19 के 721 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2.75 लाख से अधिक हो गयी। संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1480 हो गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा 123 मामले सामने आए। मेडचल मल्काजगिरि में 58, रंगारेड्डी में 51 मामले सामने आए।

बुलेटिन में आठ दिसंबर को रात आठ बजे तक के संक्रमण के मामलों का जिक्र किया गया है।

राज्य में 7661 मरीजों का उपचार चल रहा है और मंगलवार को 51,402 नमूनों की जांच की गयी। अब तक 59.19 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि दस लाख आबादी पर 1.59 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है और राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में कोविड-19 से ठीक होने की दर 96.67 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 94.6 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह