लाइव न्यूज़ :

इस नई टेक्नॉलॉजी से 72 घंटे पहले पता चल जाएगा वायु प्रदूषण, कर सकेंगे बेहतर बचाव

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:53 IST

राजीवन ने बताया कि पूर्व चेतावनी प्रणाली को प्रयोग के तौर पर पिछले साल शुरु किया गया था। अब इसे सार्वजनिक प्रयोग के लिये शुरु कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सर्दी के मौसम की शुरुआत से ही वायु प्रदूषण की समस्या गहरा जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देयह प्रणाली फिनलैंड और अमेरिका में अपनायी जा रही तकनीक पर आधारित है। फिनलैंड की तकनीक को चीन में भी इस्तेमाल किया जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिये पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित की है। इसका प्रयोग जनसामान्य द्वारा किया जा सकेगा। एक उच्च अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि वायु प्रदूषण के मौजूदा स्तर की जानकारी देने की तकनीक को उन्नत बनाते हुये इसे प्रदूषण की पूर्व चेतावनी देने में सक्षम बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से वायु प्रदूषण को लेकर तीन दिन पहले पूर्वानुमान जारी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली को भारतीय मौसम विभाग और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इस तकनीक के तहत पराली जलाने की घटनाओं की भी उपग्रह की मदद से निगरानी की जा सकेगी। इसके तहत पराली जलाने के फलस्वरूप प्रदूषण का असर दिल्ली तक पहुंचने से पहले ही दिल्ली वालों को चेतावनी मिल जायेगी।

यह प्रणाली फिनलैंड और अमेरिका में अपनायी जा रही तकनीक पर आधारित है। फिनलैंड की तकनीक को चीन में भी इस्तेमाल किया जाता है। भारत में प्रयुक्त तकनीक को जनसामान्य द्वारा मंत्रालय की वेबसाइट के माध्यम से उपयोग में लाया जा सकता है।

राजीवन ने बताया कि पूर्व चेतावनी प्रणाली को प्रयोग के तौर पर पिछले साल शुरु किया गया था। अब इसे सार्वजनिक प्रयोग के लिये शुरु कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सर्दी के मौसम की शुरुआत से ही वायु प्रदूषण की समस्या गहरा जाती है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया