लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 715 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन जनवरी गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 715 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,47,228 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में इस महामारी से चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,318 पर पहुंच गई है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिन के दौरान कुल 938 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक इस वायरस से ठीक हुए लोगों की संख्या 2,33,660 हो गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के लिए 51,384 और नमूनों की जांच की गई।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नये मामले, वडोदरा में 134, सूरत में 127 और राजकोट में 76 मामले सामने आये है।

अन्य जिलों में कच्छ में 32, गांधीनगर में 21, आनंद में 17, भरूच और जामनगर में 15-15, मेहसाणा और पंचमहल में 14-14, मोरबी और जूनागढ़ में 13-13 और दाहोद में 11 मामले सामने आये।

विभाग ने बताया कि कोविड-19 से मौत के जो चार मामले सामने आये है उनमें से एक-एक व्यक्ति की मौत बोटाद और राजकोट जिलों में हुई है।

उसने बताया कि गुजरात में इस समय 9,250 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस