लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 714 नए मामले, 14 की मौत

By भाषा | Updated: January 3, 2021 22:11 IST

Open in App

रायपुर, तीन जनवरी छत्तीसगढ़ में रविवार को 714 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,82,368 हो गई है, वहीं 14 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3400 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि 58 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 2,68,988 हो गई है। 769 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है और राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 9980 रह गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘रायपुर जिले में 161 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 53,186 हो गई। इनमें 726 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्ग में 90 नए मामले, सरगुजा में 56, राजनांदगांव में 52 और बिलासपुर में 46 नए मामले सामने आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘14 मृतकों में रविवार को छह की मौत हुई, पांच की मौत शनिवार को हुई जबकि तीन की मौत इससे पहले हुई।’’

रविवार को 17,019 नमूनों की जांच हुई जिससे राज्य में अभी तक 35,80,201 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा