लाइव न्यूज़ :

गुजरात, कर्नाटक , असम हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 7,135 , 38,603 , 6,394 और 3,546 मामले

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:03 IST

Open in App

अहमदाबाद/बेंगलुरु/ गुवाहाटी/शिमला 16 मई गुजरात, कर्नाटक , असम और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 7,135 , 38,603 , 6,394 और 3,546 नए मामले सामने आए तथा क्रमश: 81, 476, 92 और 58 मरीजों की जान चली गयी। संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभागों/अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,59,754 हो गई है जबकि अबतक 9202 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 12,342 मरीजों को छुट्टी मिली जिससे गुजरात में अभी तक 6,50,932 व्यक्ति इस संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 85.68 फीसदी है।

गुजरात में फिलहाल 99,620 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में सोमवार और मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान चक्रवात के चलते रोक दिया गया। अबतक टीके की 1,47,81,755 खुराक लगायी जा चुकी है।

इसी प्रकार कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में महामारी के मामले अब बढ़कर 22,42,065 हो गयी जबकि अबतक 22,313, लोग इस संक्रमण से चलते जान गंवा चुके हैं। सोमवार को 34,635 मरीजों को छुट्टी दी गयी।

अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 13,338 नये मरीज सामने आये । विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में अबतक 16,16,092 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 6,03,639मरीज उपचाररत हैं । राज्य में संक्रमण दर 39.70 फीसद है जबकि मृत्यु दर 1.23 फीसद है।

राज्य में सोमवार को 97,236 कोविड-19 परीक्षण हुए। अबतक 2,79,76,933 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसी प्रकार असम के मुख्मयंत्री ने बताया कि 91,481 नमूनों की जांच के बाद एक दिन में सर्वाधिक 6394 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर बढ़कर 6.99 फीसद हो गयी। स्वस्थ होने की दर 85.73 फीसद है।

इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब राज्य में महामारी के मामले 1,63,786हो गये हैं जबकि अबतक 2,369 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवायी है।

राज्य में सोमवार को 3,760 मरीज संक्रमणमुक्त हुए और अबतक राज्य में 1,24,750 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 36,633मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है