लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 मरीज ठीक हुए, 41 नए मामले आए

By भाषा | Updated: November 19, 2020 11:24 IST

Open in App

ईटानगर, 19 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड​​-19 के 71 और मरीज बीमारी से ठीक हुए, जबकि संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए। प्रदेश में लगातार पांच दिनों से नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित 41 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 15,945 तक पहुंच गए।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि अब तक कुल 14,715 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 92.28 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।

अरुणाचल प्रदेश में अब 1,182 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 48 लोगों की अब तक संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। संक्रमण दर 7.72 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि पांच लोगों को छोड़कर, सभी रोगी बिना लक्षण वाले हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नए संक्रमितों में दो सैन्यकर्मी और असम राइफल्स का एक जवान भी शामिल हैं।

राज्य में अब तक 3,46,532 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो