लाइव न्यूज़ :

Republic Day Parade: परेड के भव्य आयोजन के बाद पीएम मोदी ने किया दर्शकों का अभिनंदन, जानें समारोह की बड़ी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 26, 2019 11:51 IST

इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 22 झाकिंयों का चयन किया गया है। परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जनवरीः भारत आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशवासियों में जश्न का माहौल है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ में हो रहा है। यहां परेड में सभी सेनाएं अपनी सामर्थ्य का प्रदर्शन करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 22 झाकिंयों का चयन किया गया है। परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होकर और राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड का सलामी लेंगे।

गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजपथ से लेकर लालकिले तक के आठ किलोमीटर के परेड मार्ग पर कड़ी निगरानी के लिए सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला कमांडो, अचूक प्रहार करने वाली चलती-फिरती टीमें, विमानविरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किये गये हैं। गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए LokmatNews.in

26 Jan, 19 11:25 AM

9 मोटरसाइकिल पर 33 जवानों ने बनाया मानव पिरामिड

26 Jan, 19 11:18 AM

देखें इतिहास को बनते हुए

नारी शक्ति का अदम्य उदाहरण, असम राइफल्स की ALL WOMEN CONTINGENT राजपथ पर मार्च करती हुई...

26 Jan, 19 11:15 AM

बीएसएफ की मनमोहक परेड

राजसी वेशभूषा और शाही अंदाज के साथ केसरिया साफा, कलंगी, गोरबंद, अचकन, कमरबन्द, मोहरी और झालर गोटा आदि से सजा @BSF_India का ऊंट सवार दस्ता सबका मन मोह रहा है।

26 Jan, 19 10:23 AM

26 Jan, 19 10:14 AM

दिल्लीः लांस नायक नजीर अहमद वानी, जिसने 6 आतंकियों से लोहा लेते हुए कश्मीर में अपनी जान गंवा दी थी। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति ने वानी की पत्नी और मां को अवार्ड प्रदान किया।

26 Jan, 19 09:52 AM

राजपथ पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन

अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रधानमंत्री मोदी राजपथ के सलामी मंच की ओर बढ़ रहे हैं।

26 Jan, 19 09:39 AM

कुंभ में साधु-संतों ने भी मनाया गणतंत्र दिवस

प्रयागराज कुंभ मेले में साधु-संतों ने भी झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। 

26 Jan, 19 09:11 AM

केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपने आवास पर फहराया तिरंगा

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने अपने आवास पर तिरंगा फरहाकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

26 Jan, 19 08:41 AM

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

26 Jan, 19 08:37 AM

गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। परेड शुरू होने से पहले सेना का एम आई -17 हेलिकाॅप्टर राजपथ और सलामी मंच पर पुष्प वर्षा करते हुए गुजरेगा। इसके बाद परेड कमांडर राष्ट्रपति को सलामी देंगे।

26 Jan, 19 08:29 AM

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

26 Jan, 19 08:28 AM

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए राजपथ पर भीड़ जुटना शुरू हो गई है। आज के आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा मुख्य अतिथि हैं।

 

टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए