लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 707 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:07 IST

Open in App

भोपाल, चार नवंबर मध्य प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 707 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,74,091 हो गयी। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,987 हो गयी।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्वालियर व राजगढ़ में दो-दो, तथा इन्दौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, विदिशा एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 683 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 484, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 207 एवं ग्वालियर में 166 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 179 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 52, जबलपुर में 34 एवं ग्वालियर में 48 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,74,091 संक्रमितों में से अब तक 1,63,250 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,854 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 884 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो