लाइव न्यूज़ :

सितंबर में देश में 70.66 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की, अगस्त से 5.44 प्रतिशत अधिक: डीजीसीए

By भाषा | Updated: October 18, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर देश में करीब 70.66 लाख यात्रियों ने सितंबर महीने में हवाई यात्रा की जो कि अगस्त में 67.01 लाख यात्रियों की तुलना में 5.44 प्रतिशत अधिक है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए के अनुसार जुलाई, जून, मई और अप्रैल में क्रमश: 50.07 लाख , 31.13 लाख , 21.15 लाख लोगों और 57.25 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की थी। मई में घरेलू हवाई यातायात में अचानक गिरावट कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण आई थी जिसने देश और उसके विमानन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया था।

डीजीसीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो की सितंबर में घरेलू बाजार में 56.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 39.69 लाख लोगों ने यात्रा की, जबकि स्पाइसजेट से 6.02 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इस दौरान स्पाइसजेट की बाजार में 8.5 प्रतिशत हिस्से थी।

आंकड़ों के मुताबिक एयर इंडिया, गो फर्स्ट (जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था), विस्तार और एयर एशिया इंडिया के विमानों से सितंबर में क्रमश: 8.53 लाख, 5.8 लाख, 6.12 लाख और 4.13 लाख लोगों ने यात्रा की। सितंबर में छह प्रमुख विमान कंपनियों के लिए ऑक्यूपेंसी दर 63.7 प्रतिशत से 78.8 प्रतिशत के बीच थी।

महामारी के मद्देनजर भारत और अन्य देशों में लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण विमानन क्षेत्र पर काफी प्रभाव पड़ा है। डीजीसीए के आंकड़ों में उल्लेख किया गया है कि सितंबर 2021 में इंडिगो ने चार मेट्रो हवाई अड्डों-बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में 95.5 प्रतिशत के साथ समय पालन किया। डीजीसीए ने कहा कि एयर एशिया इंडिया और गो फर्स्ट अगस्त में इन चार हवाई अड्डों पर समय का पालन करने के मामले में क्रमश: 95.1 प्रतिशत और 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण