लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 70,421 नए मामले, 3,921 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 हो गई। देश में 74 दिन बाद संक्रमण के इतने कम मामले सामने आए हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी करीब दो माह बाद, 10 लाख से कम हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,921 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,74,305 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 9,73,158 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.30 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 53,001 की कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,96,24,626 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,92,152 नमूनों की जांच रविवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.72 प्रतिशत है। पिछले 21 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.54 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 32वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

देश में अभी तक कुल 2,81,62,947 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.43 प्रतिशत है। कोविड-19 से मत्यु दर बढ़कर 1.27 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी तक कुल 25,48,49,301 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग