लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 703 नए मामले, 19 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:45 IST

Open in App

रांची, 31 मई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायररस संक्रमण की स्थिति में और तेजी से सुधार दर्ज किया गया और इस दौरान जहां 24 में से 18 जिलों में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई, वहीं सिर्फ हजारीबाग में सौ से अधिक संक्रमित पाये गये।

स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में 19 और लोगों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 4977 तक पहुंच गयी जबकि संक्रमण के 703 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 336943 हो गयी।

राज्य के 336943 संक्रमितों में से 322060 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 9906 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 44553 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 703 संक्रमित पाये गये।

पिछले 24 घंटों में जहां रांची में 72 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये वहीं पूर्वी सिंहभूम में 96 और हजारीबाग में 105 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 13 लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी सिंहभूम में दो और चार अन्य जिलों में एक-एक लोगों की मौत इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर