दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले, 28 लोगों की मौत, संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:03 IST2020-12-29T22:03:56+5:302020-12-29T22:03:56+5:30

703 new cases of corona virus infection in Delhi, 28 deaths, infection rate 0.83 percent | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले, 28 लोगों की मौत, संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले, 28 लोगों की मौत, संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले सामने आए और यहां संक्रमण दर अब 0.83 प्रतिशत रह गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में संक्रमण के अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 6.24 लाख से अधिक हो गई तथा मृतक संख्या 10,502 हो गई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत थी।

दिल्ली में 24 दिसंबर को सामने आए 1,063 मामलों को छोड़कर पिछले कई दिन से संक्रमण के मामलों की संख्या 1000 से कम बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले सामने आए जिससे यहां अब कुल मामलों की संख्या 6,24,118 हो गई है।

दिल्ली में फिलहाल उपचाराधीन मामलों की संख्या 6,122 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 703 new cases of corona virus infection in Delhi, 28 deaths, infection rate 0.83 percent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे