लाइव न्यूज़ :

प.बंगाल के 7.03 लाख किसानों को मिली पीएम-किसान योजना की पहली किस्त

By भाषा | Updated: May 14, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के तहत शुक्रवार को पहली बार पश्चिम बंगाल के किसानों को आर्थिक लाभ मिला। दो साल पहले आरंभ हुई इस योजना के अंतर्गत आज पश्चिम बंगाल के 7.03 लाख किसानों के खातों में दो-दो हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो चार-चार महीने की अवधि में 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाता है। यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली जाती है।

इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी लेकिन यह दिसंबर 2018 से ही प्रभावी हो गई थी।

पश्चिम बंगाल में यह योजना इसलिए लागू नहीं हो सकी थी क्योंकि इस योजना के लाभार्थी किसानों के आंकड़ों सहित अन्य विभिन्न पहलुओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के बीच मतभेद थे।

पीएम किसान सम्मान योजना के तहत देश के 9.5 करोड़ से अधिक किसानों को आर्थिक लाभ की आठवीं किस्‍त जारी करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा, ‘‘आज बंगाल के लाखों किसानों को पहली किस्त पहुंची है। जैसे-जैसे राज्यों से किसानों के नाम केंद्र सरकार को मिलेंगे, वैसे वैसे लाभार्थी किसानों की संख्या और बढ़ती जाएगी।’’

प्रधानमंत्री ने एक बटन को दबाकर आठवीं किस्‍त के तहत विश्‍व की सबसे बड़ी प्रत्‍यक्ष नकदी हस्‍तांतरण (डीबीटी) योजना के माध्‍यम से 20,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में भेजी।

मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लगभग 7.03 लाख किसानों के खातों में दो हजार रूपये की पहली किस्त जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि यह योजना देश के छोटे किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी रही है।

इस कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें निर्देश दिया था कि उनके मंत्रालय को सभी राज्यों को इस योजना में जल्द से जल्द शामिल करना चाहिए।

ज्ञात हो कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पीएम किसान सम्मान योजना को बड़ा मुद्दा बनाया था और इसमें पश्चिम बंगाल के शामिल ना होने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले किए।

चुनाव में जीत के बाद ममत बनर्जी ने राज्य के पात्र किसानों के लिए पत्र लिखकर केंद्र सरकार से 18,000 की बकाया राशि जारी करने का आग्रह किया था।

इस योजना के तहत अब तक किसान परिवारों को 1.35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की सम्मान राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो