लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 7,002 नए मामले, 42 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 13:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह जून ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 7,002 नए मामले आने से महामारी के मामलों की संख्या 8,13,096 पर पहुंच गई जबकि 42 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,994 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78,031 है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के 7,002 नए मामलों में से 3,921 पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं।

खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 1,167 नए मामले आए। इसके बाद कटक में 771 और जाजपुर में 486 नए मामले आए।

नौ जिलों में 100 से कम मामले आए। इनमें झारसुगुडा में 97, मल्कानगिरि में 95, बलांगीर में 89, गंजम में 74, देवगढ़ में 64, सोनपुर में 59, गजपति में 48 और नुआपाड़ा में 28 मामले आए। कंधमाल में महज तीन नए मामले आए।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए खेद हो रहा है कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविड-19 के 42 मरीजों की मौत हो गयी।’’

अंगुल, कटक तथा खुर्दा में चार-चार लोगों की मौत हुई। इसके बाद बौध, देवगढ़, झारसुगुडा और कालाहांडी में तीन-तीन तथा गजपति, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, रायगड़ा और सुंदरगढ़ में दो-दो मरीजों ने जान गंवा दी।

बारगढ़, गंजम, जाजपुर, कंधमाल, कोरापुट, मल्कानगिरे, नुआपाड़ा और पुरी जिलों में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की अन्य बीमारियों के कारण मौत हो गयी।

ओडिशा में संक्रमण दर 6.67 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1.21 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस बीच, राज्य सरकार ने एक अधिसूचना के जरिए 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण को 22 और जिला मुख्यालयों, नगर निगमों तथा अधिसूचित क्षेत्र परिषदों तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।

अधिसूचना में कहा गया कि राज्य को जून में तीन बार में कोविशील्ड के 6,45,790 टीके मिलने हैं। विदेश जाने वाले 18 से 44 उम्र वाले छात्रों तथा एथलीटों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए