मुंबई से 700 पुलिसकर्मियों का तबादला अन्य जिलों में होने की संभावना

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:57 IST2021-06-30T12:57:34+5:302021-06-30T12:57:34+5:30

700 policemen from Mumbai likely to be transferred to other districts | मुंबई से 700 पुलिसकर्मियों का तबादला अन्य जिलों में होने की संभावना

मुंबई से 700 पुलिसकर्मियों का तबादला अन्य जिलों में होने की संभावना

मुंबई, 29 जून मुंबई में उप निरीक्षक से लेकर वरिष्ठ निरीक्षक पद पर तैनात कम से कम 727 पुलिकर्मियों का तबादला अन्य जिलों में होने की संभावना है। ये वैसे पुलिसकर्मी हैं, जो मुंबई में आठ साल सेवा दे चुके हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों का तबादला एक ही समय पर नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक नोटिस के जरिए इन पुलिसकर्मियों की सूची जारी की। इसमें 89 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 253 निरीक्षक, 375 सहायक पुलिस निरीक्षक और 10 उप-निरीक्षक शामिल हैं।

नोटिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) राजकुमार वहाटकर ने शहर में पुलिस बल की विभिन्न इकाईयों में तैनात इन संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे नई तैनाती के लिए अपनी पसंद के तीन स्थानों को चुनकर विभाग को सौंपे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 700 policemen from Mumbai likely to be transferred to other districts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे