दिल्ली में दीवाली से पहले 700 किलोग्राम सड़ा हुआ खोया बरामद
By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:42 IST2021-10-31T22:42:46+5:302021-10-31T22:42:46+5:30

दिल्ली में दीवाली से पहले 700 किलोग्राम सड़ा हुआ खोया बरामद
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दीवाली से पहले, दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को दो होलसेल बाजारों में औचक निरीक्षण के दौरान सड़ा हुआ 700 किलोग्राम खोया बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कश्मीरी गेट के पास मोरी गेट खोया मंडी और चांदनी चौक के पास संजय मार्केट में औचक निरीक्षण किया और सड़ा हुआ खोया बरामद किया।
उन्होंने बताया कि मोरी गेट से 200 किलोग्राम और संजय मार्केट से 500 किलोग्राम खोया बरामद किया गया। रविवार को विभाग की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।