दिल्ली में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त, 10 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:31 IST2021-11-02T21:31:40+5:302021-11-02T21:31:40+5:30

700 kg illegal firecrackers seized in Delhi, 10 arrested | दिल्ली में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त, 10 गिरफ्तार

दिल्ली में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त, 10 गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो नवंबर दीवाली से पहले दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग जगह से 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया कि पहली घटना में पुलिस ने पवन कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके के त्रिनगर का निवासी है। उसके पास से 16.160 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया गया। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को पुलिस गश्त लगा रही थी और जब घेवरा मोड़ पर पहुंची तो स्कूटर से नांगलोई की ओर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास प्लास्टिक का थैला था। प्लास्टिक के इस बैग से पटाखे बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है।

दूसरी घटना में सुल्तानपुरी से 32 वर्षीय एक महिला के पास से 25.5 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये गए। पुलिस ने कहा कि आरोपी का नाम रानी है और वह ब्लॉक पी-4 की निवासी है। रोहणी जिले की पुलिस ने बुद्ध विहार फेज-1 से 40 वर्षीय आशा को गिरफ्तार किया जो अपने घर से पटाखे बेच रही थी।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा और पाया कि आशा अपने घर के सामने पटाखे बेच रही थी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 570 किलोग्राम पूरी तरह प्रतिबंधित ‘नॉन-ग्रीन’ और ‘ग्रीन’ पटाखे बरामद किये। इसी प्रकार उत्तरी जिले के पुलिस ने सदर बजार इलाके में प्रतिबंधित पटाखे बेचने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने यह जानकारी दी।

डीसीपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान इरफान मलिक (18), फिरोज (22), अवनीश (18), करन सिंह (21), अनिल गुप्ता (22), रवि (25), और शेर मोहम्मद (25) के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से 77.2 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 700 kg illegal firecrackers seized in Delhi, 10 arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे