लाइव न्यूज़ :

मसूरी में दो लेन सुरंग के निर्माण के लिए 700 करोड़ की धनराशि मंजूर

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:10 IST

Open in App

देहरादून, आठ जून केंद्र सरकार ने पहाडों की रानी मसूरी में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के मध्य 2.74 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग के निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी।

गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए पर मसूरी में माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी तक 2.74 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी टवीट कर इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरंग बनने से मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सुरंग बनने से इसके आसपास की सडकों के चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से आम जनता को सुविधा होने के साथ ही आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में भी मदद मिलेगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जौनसार बावर क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी और बेहतर होगी तथा इस पिछडे क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी । मुख्यमंत्री रावत ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को गडकरी से मुलाकात के दौरान परियोजना के लिए धन स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos