लाइव न्यूज़ :

‘एक केंद्र शासित प्रदेश व 11 राज्यों में 70 फीसद महिलाओं ने सहन की गई हिंसा के बारे में नहीं बताया’

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कभी मदद नहीं मांगी और न ही किसी को खुद सहन की गई हिंसा के बारे में बताया। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के नवीनतम सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

एनएफएचएस-5 के अनुसार चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ऐसी महिलाओं का अनुपात 80 प्रतिशत से अधिक रहा। इनमें असम (81.2 प्रतिशत), बिहार (81.8 प्रतिशत), मणिपुर (83.9 प्रतिशत), सिक्किम (80.1 प्रतिशत), और जम्मू-कश्मीर (83.9 प्रतिशत) शामिल हैं।

इसके अलावा सात राज्यों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कभी मदद नहीं मांगी और न ही किसी को खुद सहन की गई हिंसा के बारे में बताया। इनमें त्रिपुरा (76 फीसद), तेलंगाना (71 फीसद), पश्चिम बंगाल (76.3 फीसद), महाराष्ट्र (76.4 फीसद), गोवा (75.7 फीसद), गुजरात (70.6 फीसद) और आंध्र प्रदेश (79.7 फीसद) शामिल हैं।

आठ राज्यों में 10 प्रतिशत से भी कम महिलाओं ने शारीरिक हिंसा से बचने के लिए मदद मांगी। इनमें असम (6.6 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (7.7 प्रतिशत), बिहार (8.9 प्रतिशत), गोवा (9.6 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (9.6 प्रतिशत), जम्मू और कश्मीर (7.1 प्रतिशत), मणिपुर (1.2 प्रतिशत) प्रतिशत), और नगालैंड (4.8 प्रतिशत) शामिल हैं।

मदद मांगने वालों में उनका अपना परिवार, पति का परिवार, पड़ोसी, पुलिस, वकील और धर्मगुरु शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?