लाइव न्यूज़ :

‘एक केंद्र शासित प्रदेश व 11 राज्यों में 70 फीसद महिलाओं ने सहन की गई हिंसा के बारे में नहीं बताया’

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने खुद सहन की गई हिंसा के संबंध में कभी मदद नहीं मांगी और न ही किसी को इस बारे में बताया। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के नवीनतम सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

एनएफएचएस-5 के अनुसार चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ऐसी महिलाओं का अनुपात 80 प्रतिशत से अधिक रहा। इनमें असम (81.2 प्रतिशत), बिहार (81.8 प्रतिशत), मणिपुर (83.9 प्रतिशत), सिक्किम (80.1 प्रतिशत), और जम्मू-कश्मीर (83.9 प्रतिशत) शामिल हैं।

इसके अलावा सात राज्यों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने खुद सहन की गई हिंसा के बारे में कभी मदद नहीं मांगी और न ही किसी को इस बारे में बताया। इनमें त्रिपुरा (76 फीसद), तेलंगाना (71 फीसद), पश्चिम बंगाल (76.3 फीसद), महाराष्ट्र (76.4 फीसद), गोवा (75.7 फीसद), गुजरात (70.6 फीसद) और आंध्र प्रदेश (79.7 फीसद) शामिल हैं।

आठ राज्यों में 10 प्रतिशत से भी कम महिलाओं ने शारीरिक हिंसा से बचने के लिए मदद मांगी। इनमें असम (6.6 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (7.7 प्रतिशत), बिहार (8.9 प्रतिशत), गोवा (9.6 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (9.6 प्रतिशत), जम्मू और कश्मीर (7.1 प्रतिशत), मणिपुर (1.2 प्रतिशत) प्रतिशत), और नगालैंड (4.8 प्रतिशत) शामिल हैं।

मदद मांगने वालों में उनका अपना परिवार, पति का परिवार, पड़ोसी, पुलिस, वकील और धर्मगुरु शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल