लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में 70 प्रतिशत आबादी कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है : मुख्यमंत्री रंगास्वामी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:30 IST

Open in App

पुडुचेरी, एक नवंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने सोमवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 70 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

पुडुचेरी के 67वें विलय दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद रंगास्वामी ने लोगों से टीके लगवाने और खुद को वैश्विक महामारी से बचाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोविड-19 के मामले कम होने के बावजूद भी लोग सतर्क रहें, खासकर आगामी त्योहारों के मद्देनजर। उन्होंने कहा, ‘‘ सभी को कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुडुचेरी विकास योजनाओं को लागू करने और लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने में छोटे राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’’

उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने किसी परिजन को खोने वाले प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष से 50 हजार रुपये दिए हैं।

इस अवसर पर, उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने पुडुचेरी की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले नायकों को याद किया।

पुडुचेरी और तीन अन्य क्षेत्र, जो पहले फ्रांसीसी शासन के अधीन थे, एक नवंबर 1954 को भारत का हिस्सा बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित