लाइव न्यूज़ :

कोविड- 19 की जांच के दिल्ली में पिछले पांच महीनों में की गई 70 प्रतिशत जांचें आरटी-पीसीआर से हुईं

By भाषा | Updated: September 9, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली में संक्रमित मरीजों की पहचान करने के लिए पिछले पांच महीनों में की गई कुल जांचों में से 70 प्रतिशत जांच कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा अनुशंसित तरीके आरटी-पीसीआर की गई। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

एक अगस्त से 25 अगस्त के बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने 16.17 लाख जांचें की गई जिनमें से 11.18 लाख जांच आरटी-पीसीआर के माध्यम से की गईं।

जुलाई में, राजधानी में कोविड-19 के लिए की गई 21.79 लाख जांचें की गईं। इनमें से, 15.18 लाख नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर के माध्यम से की गईं।

जून में किए गए कुल 21.88 लाख परीक्षणों में 71.42 प्रतिशत और मई में किए गए 21.41 लाख परीक्षणों में से 75.17 प्रतिशत आरटी-पीसीआर तरीके से किए गए।

फरवरी, मार्च और अप्रैल में; इस पद्धति से 64.81 प्रतिशत, 64.29 प्रतिशत और 66.02 प्रतिशत परीक्षण किए गए।

जनवरी में 20 लाख से अधिक परीक्षण किए गए, जिनमें से 11.78 लाख (57.65 प्रतिशत) आरटी-पीसीआर जांचें थी।

रियल टाइम पॉलीमर चेन रिएक्शन टेस्ट (आरटी-पीसीआर) और रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) दो मुख्य तरीके हैं जिनका इस्तेमाल कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए किया जाता है।

आरटी-पीसीआर वायरल आनुवंशिक सामग्री (आरएनए) का पता लगाता है और काफी सटीक तरीका है। जांच परिणाम आने में दो दिन का समय लग सकता है। इस जांच का लाभ यह है कि यह लक्षणों के उभरने से पहले ही वायरस का पता लगा सकता है और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए खुद को जल्द से जल्द अलग-थलग करने का संकेत देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल