लाइव न्यूज़ :

देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिली: मांडविया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी गई है। देश भर में लोगों को टीके की 91 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक 25 प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया,‘‘ सशक्त राष्ट्र, तेज टीकाकरण: भारत ने 70 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शाबाश भारत, कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखें ।’’

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दौरान देश भर में दी गई खुराकों की संख्या सोमवार को 91 करोड़ को पार कर गईं।

को-विन पोर्टल के अनुसार, रात 9.50 बजे तक टीके की 71 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास टीकों की 5,67,37,905 खुराकें मौजूद हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक माह में प्रतिदिन औसतन दी जाने वाली खुराकों की संख्या बढ़ी है। मई में 19.69 लाख खुराक दी गई,जो जून में बढ़कर 39.89 लाख हो गई। वहीं जुलाई में यह संख्या 43.41 लाख और अगस्त में 59.19 लाख पर पहुंच गई।

सितंबर में प्रतिदिन औसतन 79.08 लाख खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि देश की आबादी को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की लगातार समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह