लाइव न्यूज़ :

देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिली: मंडाविया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली,चार अक्टूबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी गई है। देश भर में लोगों को टीके की 91 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक 25 प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया,‘‘ सशक्त राष्ट्र, तेज टीकाकरण: भारत ने 70 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शाबाश भारत, कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखें ।’’

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दौरान देश भर में दी गई खुराकों की संख्या सोमवार को 91 करोड़ को पार कर गईं।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास टीकों की 5,67,37,905 खुराकें मौजूद है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक माह में प्रतिदिन औसतन दी जाने वाली खुराकों की संख्या बढ़ी है। मई में 19.69 लाख खुराक दी गई,जो जून में बढ़कर 39.89 लाख हो गई। वहीं जुलाई में यह संख्या 43.41 लाख और अगस्त में 59.19 लाख पर पहुंच गई।

सितंबर में प्रतिदिन औसतन 79.08 लाख खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि देश की आबादी को कोविड-19से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की लगातार समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16जनवरी से शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे