लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 70 नए मामले

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:50 IST

Open in App

पुडुचेरी, दो नवंबर पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 70 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में किसी भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 2,820 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से 70 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन नए मामलों की तादाद 100 से नीचे रही। रविवार को 96 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।

कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 482 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

प्रदेश में पिछले हफ्ते चार दिन किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई थी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 35,178 हैं।

कुमार ने बताया कि 2,956 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 31,627 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 595 है।

राज्य में मृत्यु दर 1.69 फीसदी है और संक्रमण मुक्त होने की दर 89.91 प्रतिशत है।

कुमार ने बताया कि अब तक 3.14 लाख नमूनों की जांच की गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल