लाइव न्यूज़ :

मेडिकल के लापता छात्र के पिता से मांगी गई 70 लाख की फिरौती, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:33 IST

Open in App

गोंडा (उप्र) 19 जनवरी मेडिकल के एक छात्र का अपहरण कर उसके परिजन से 70 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मिली शिकायत के मुताबिक बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी गौरव हालदार स्थानीय एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है। वह कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को करीब तीन-चार बजे के के बाद वह लापता है।

उन्होंने बताया कि लापता छात्र के पिता की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार दोपहर छात्र के पिता के मोबाइल पर कॉल आयी कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया और 22 जनवरी तक 70 लाख रुपये देने की मांग की गयी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सहपाठियों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि छात्र का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गयी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे