लाइव न्यूज़ :

ई-संजीवनी पर 70 लाख परामर्श पूरे हुए : सरकार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टेली-मेडिसिन सेवा ई-संजीवनी 70 लाख परामर्श पूरे कर एक और सफलता अर्जित कर चुकी है।

आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि जून में इस मंच के जरिए लगभग 12.5 लाख रोगियों को परामर्श सेवा दी गई जो कोविड-19 महामारी के बीच पिछले साल सेवा शुरू किए जाने के बाद से सर्वाधिक है। वर्तमान में ई-संजीवनी सेवा 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जारी है।

बयान में कहा गया कि ई-संजीवनी परामर्श में सबसे आगे रहे दस राज्यों में आंध्र प्रदेश(16,32,377), तमिलनाडु (12,66,667), कर्नाटक (12,19,029), उत्तर प्रदेश (10,33,644), गुजरात (3,03,426), मध्य प्रदेश (2,82,012), महाराष्ट्र (2,25,138), बिहार (2,23,197), केरल (1,99,339) और उत्तराखंड (1,66,827) हैं।

इसमें कहा गया कि रक्षा मंत्रालय ने भी ई-संजीवनी पर राष्ट्रीय ओपीडी शुरू की है जिसमें 100 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टर और विशेषज्ञ देशभर के रोगियों को परामर्श सेवा प्रदान करते हैं।

बयान के अनुसार ई-संजीवनी पर 420 ओपीडी चलती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO