लाइव न्यूज़ :

हमीरपुर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के 70 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: December 29, 2020 15:45 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 29 दिसंबर हमीरपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा के तहत प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के करीब 70 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हमीरपुर के सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मंगलवार को बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस की जिलाध्यक्ष और अन्य करीब 60-70 नेताओं और कार्यकर्ताओं को शहीद पार्क से हिरासत में लेकर महिला थाना परिसर में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेसी बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे थे और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे।

इस बीच कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद ने दावा किया कि शांतिपूर्ण तरीके से 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा निकाल रहे तीन सौ से ज्यादा कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह यात्रा भरुआ सुमेरपुर कस्बे तक जानी थी।

उन्होंने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार को न गाय की चिंता है और न ही किसानों की फिक्र है। गौशालाओं में ठंड और भूख से गायें मर रही हैं तो कर्ज और मर्ज से किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

निषाद ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा जिला मुख्यालय से भरुआ सुमेरपुर कस्बे तक निकाली जानी थी, लेकिन पुलिस उन्हें लखनऊ में सोमवार शाम से ही नजरबंद कर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू