लाइव न्यूज़ :

जयपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, तनाव, 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद

By भाषा | Updated: July 2, 2019 17:40 IST

संभागीय आयुक्त के. सी. वर्मा ने मंगलवार दोपहर दो बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक रामगंज, गलतागेट, माणकचौक, सुभाषचौक, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, संजय सर्किल, शास्त्री नगर, भट्‌टा बस्ती, लालकोठी, आदर्श नगर और सदर थाना इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार रात को घटना से गुस्साए सैंकड़ों लोगों ने कांवटिया अस्पताल के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।पीड़िता को शास्त्री नगर के कांवटिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जे के लोन अस्पताल में रेफर किया गया।

जयपुर आयुक्तालय के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को सात साल की एक बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्र में मंगलवार को भी तनाव जैसी स्थिति बनी रही। क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अफवाहों को रोकने के लिये 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

संभागीय आयुक्त के. सी. वर्मा ने मंगलवार दोपहर दो बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक रामगंज, गलतागेट, माणकचौक, सुभाषचौक, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, संजय सर्किल, शास्त्री नगर, भट्‌टा बस्ती, लालकोठी, आदर्श नगर और सदर थाना इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिये हैं।

सोमवार रात को घटना से गुस्साए सैंकड़ों लोगों ने कांवटिया अस्पताल के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति ने सात वर्षीय बच्ची का घर के पास से अपहरण कर नजदीक सूनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता को शास्त्री नगर के कांवटिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जे के लोन अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़िता की हालत स्थिर है। पुलिस उपाधीक्षक :उत्तर: मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्थित पूरी तरह नियंत्रण में है और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जे के लोन अस्पताल पहुंच कर पीडिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। खाचरियावास ने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों में गंभीर है। यह एक घृणित अपराध है और इस तरह के अपराध करने वाले आरोपियों के लिये सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस बल आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिविल राईट्स) जंगा श्रीनिवास राव ने भी जे के लोन अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात कर उसकी स्थिति की जानकारी ली। 

टॅग्स :राजस्थानरेपजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों