लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, मेरठ सहित यूपी और दिल्ली के कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, एक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 10:12 IST

धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली और यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

Open in App

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 7 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद कई रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया है। लखनऊ, गाजियाबाद और शामली के पुलिस अधिकारियों की आईडी पर एक आतंकवादी संगठन के नाम से ईमेल आया है, जिसमें रेलवे स्टेशनों को धमकी दी गई है। वहीं, शामली पुलिस ने मेरठ से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

युवक से यूपी की सुरक्षा और खुफिया एजेंसी पूछताछ कर रही है। खबरों के मुताबिक धमकी भरा संदेश उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ, सीबीसीआईडी मुख्यालय, इंटेलीजेंस मुख्यालय सहित गाजियाबाद और शामली एसएसपी की ईमेल आईडी पर आई है। इस समें गाजियाबाद, मेरठ, शामली समेत करीब 7 रेलवे स्टेशन का नाम है। 

इसकी पुष्टि गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने की है। हिंदुस्तान न्यूज वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस की ओर से शामली की शहर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। एटीएस, साइबर सेल और सर्विलांस टीमें जांच कर रही हैं। 

धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली और यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदिल्लीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया