जादू-टोना करने के शक में महिला की पीट-पीट कर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 01:01 IST2020-12-11T01:01:40+5:302020-12-11T01:01:40+5:30

7 people arrested for beating up a woman on suspicion of witchcraft | जादू-टोना करने के शक में महिला की पीट-पीट कर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

जादू-टोना करने के शक में महिला की पीट-पीट कर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 10 दिसंबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जादू-टोना करने के शक में 60 वर्षीय एक महिला को लाठी- डंडों से पीट-पीट कर मार डाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में दो अन्य महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे वे घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि नागरकता के मैनाखोला गांव में हाल ही में कुछ लोगों की मौत बीमारी से हो गई थी और स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी मौत जादू- टोना के कारण हुई।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय युवकों ने दो महिलाओं को काला जादू करने के शक में पीटना शुरू कर दिया।

इन महिलाओं ने फिर मोंगरा उरांव के नाम का जिक्र किया।

पुलिस ने बताया कि उरांव को घर से बाहर घसीट कर लाया गया और उसे लाठी डंडों से पीटा गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन तब तक उरांव की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है और घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 7 people arrested for beating up a woman on suspicion of witchcraft

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे