लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 7 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:09 IST

Open in App

पटना, 03 दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान सात और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 1281 हो गयी। वहीं राज्य में अब तक इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 2,37,349 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन, गया में दो तथा पूर्वी चंपारण एवं सिवान में जिले में एक—एक मरीज की मौत हो गयी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 571 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,37,349 पहुंच गयी है।

बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमित 502 मरीज ठीक हुए ।

बिहार में अब तक 2,30,503 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी 5564 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.12 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए