यूपी में 7 पुलिस उपाधीक्षक, सहायक सेनानायक अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त, उम्र 50 के पार

By भाषा | Updated: November 7, 2019 15:55 IST2019-11-07T15:55:48+5:302019-11-07T15:55:48+5:30

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति पर शासन द्वारा निर्णय लेते हुए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के सात पुलिस उपाधीक्षकों/ सहायक सेनानायकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी गई है।

7 deputy superintendents of police, assistant generals compulsorily retired, beyond age 50 | यूपी में 7 पुलिस उपाधीक्षक, सहायक सेनानायक अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त, उम्र 50 के पार

एक्शन में योगी आदित्यनाथ सरकार।

Highlights तनवीर अहमद खां (सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा) को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गयी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के तहत किया गया।

सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में सात पुलिस उपाधीक्षकों व सहायक सेनानायकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति पर शासन द्वारा निर्णय लेते हुए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के सात पुलिस उपाधीक्षकों/ सहायक सेनानायकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी गई है।

अवस्थी के अनुसार प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के सात पुलिस उपाधीक्षकों/ सहायक सेनानायकों- अरुण कुमार (सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी, जनपद आगरा), विनोद कुमार राना (पुलिस उपाधीक्षक जनपद अयोध्या), नरेन्द्र सिंह राना (पुलिस उपाधीक्षक जनपद आगरा), रतन कुमार यादव (सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी), तेजवीर सिंह यादव (सहायक सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर), संतोष कुमार सिंह (मण्डलाधिकारी मुरादाबाद) व तनवीर अहमद खां (सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा) को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गयी है।

Web Title: 7 deputy superintendents of police, assistant generals compulsorily retired, beyond age 50

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे