लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मऊ में ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत, 15 घायल, कई लोग फंसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 10:36 IST

प्रशासन के कहना है कि मृतकों के आंकड़े में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों का इलाज अस्तपाल में जारी है। जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाने का काम जारी है।

मऊ जिले के वालिदपुर में दो मंजिला एक मकान में सोमवार की सुबह हुए सिलिंडर विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आज यहां बताया कि अभी तक जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ जिले में सिलिंडर फटने से लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा पीड़ितों को हरसंभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मऊ के जिला अधिकारी ग्यान प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार, खाना पकाते समय हुए इस विस्फोट में करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

टॅग्स :मऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं