लाइव न्यूज़ :

गुजरातः पहिया निकलने की वजह से खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 12, 2018 19:11 IST

जंबूघोड़ा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि इसके कारण चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया।

Open in App

अहमदाबाद, 12 अगस्त: गुजरात के पंचमहाल जिले में एक कार के एक खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। सभी मृतक नाबालिग हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह हादसा बीती मध्यरात्रि के करीब उस समय हुआ जब यहां से करीब 180 किलोमीटर दूर जंबूघोड़ा तहसील में भट गांव के नजदीक हलोल-बोडेली रोड पर एक तीव्र मोड़ पर 10 लोगों को लेकर जा रही कार का पिछला एक पहिया निकल गया।

जंबूघोड़ा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि इसके कारण चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग तीन लोगों को बाहर निकालने में सफल रहे जबकि सात लोगों को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित बोडेली शहर में एक ही परिवार के थे। वे हलोल में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों द्वारा बचाये गये तीन लोगों को जंबूघोड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उसी अस्पताल में ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मोहम्मद बिलाल (17), मोहम्मद रऊफ (14), मोहम्मद साजिद (13), गुल अफरोज (13), अनीसा बानो (11), मोहम्मद ताहिर (11) और मोहम्मद यूसुफ (सात) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सड़क दुर्धटनागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया