लाइव न्यूज़ :

सामाजिक बहिष्कार के बीच 7 बेटियों व 2 बेटों ने किया पिता का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:35 IST

Open in App

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), आठ जून महाराष्ट्र के चंद्रपुर कस्बे में जाति से बाहर विवाह करने को लेकर अपने समुदाय के सदस्यों द्वारा वर्षों से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर भी समाज नहीं पसीजा और पीड़ित की सात बेटियों तथा दो बेटों ने ही पिता का अंतिम संस्कार किया।

चंद्रपुर सर्कल के उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एसआर नांदेड़कर ने बताया कि भानग्राम मुहल्ले के निवासी प्रकाश ओंगले (55) का गोंधली समुदाय की पंचायत द्वारा पिछले 25 वर्षों से बहिष्कार किया जा रहा था क्योंकि उन्होंने दूसरी जाति की महिला से विवाह किया था।

उन्होंने कहा, "उनकी रविवार शाम को मृत्यु हो गई और जब अंतिम संस्कार में मदद के लिए उनके समुदाय से कोई नहीं आया तो उनकी सात बेटियों और बेटों ने शव को अपने कंधों पर ढोया और अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।"

एसडीपीओ ने कहा कि ओंगले के दो बेटों में से एक ने सामाजिक बहिष्कार के मुद्दे पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसके बाद गोंधली पंचायत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बीच, चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार ने शोक संतप्त परिवार का समर्थन किया और वह उनके घर गए तथा पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं