लाइव न्यूज़ :

MP: होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने छठवीं की छात्रा को जड़वाए 168 थप्पड़, अस्पताल में भर्ती

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2018 09:39 IST

छात्रा की पिटाई की शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य और पुलिस को लिखित में दी गई है। वही, मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रधानाचार्य ने शिक्षक की इस हरकत को फ्रेंडली सजा बताया है।

Open in App

मध्यप्रदेश में हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक स्कूल टीचर ने छठी कक्षा की छात्रा को होमवर्क न करने पर 168 थप्पड़ लगवाए, जिसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने  शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य और पुलिस थाने में लिखित रूप में दर्ज करवाई है।

यह घटना प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला तहसील मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय की है। यहां टीचर के आदेश पर छात्रा को 6 दिनों में 168 बार थप्पड़ लगावाए गए। 

खबरों के अनुसार, पीड़ित छात्रा के पिता कहना है कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी इसलिए वो स्कूल का दिया हुआ होमवर्क पूरा नहीं कर सकी। जब उसकी तबीयत ठीक हुई तो वह 11 जनवरी को स्कूल पहुंची। इस दौरान विज्ञान विषय के टीचर होमवर्क पूरा नहीं होने की वजह से भड़क गए और उन्होंने कक्षा की अन्य 14 लड़कियों से बीते 11 से 16 जनवरी तक हर रोज बेटी को 2-2 थप्पड़ लगवाए।

उन्होंने बताया कि टीचर द्वारा करवाई गई पिटाई से उनकी बेटी फिर से बीमार हो गई। वह इस समय बहुत ही डरी हुई है और दोबारा स्कूल नहीं जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैंने जब बेटी से स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उसने हमें पूरी हकीकत बताई। उसकी आपबीती सुनकर मेरे होश उड़ गए। 

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य और पुलिस को लिखित में दी गई है। वही, मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रधानाचार्य ने शिक्षक की इस हरकत को फ्रेंडली सजा बताया है और छात्रा के परिजनों से बात करने को कहा है। 

इधर, जिलाधिकारी आशीष सक्सेना का कहना है उन्हें इस मामले की खबर मिली है और पता करने पर स्कूल की अन्य छात्राओं ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। अब मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

बाते दें कि छात्रा इस समय सरकारी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उसका उपचार किया जा रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया