69वें गणतंत्र के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का देश के नाम पत्र
By भारती द्विवेदी | Updated: January 26, 2018 00:52 IST2018-01-26T00:19:40+5:302018-01-26T00:52:47+5:30
उन्होंने कहा कि हमें भय, डर और धमकी से परे अपने विचारों को स्वतंत्र रुप से व्यक्त करने का अधिकार है।

69वें गणतंत्र के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का देश के नाम पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र को ट्विटर पर शेयर करते हुए राहुल गांधी लिखते हैं- '69वें गणतंत्र के पूर्व संध्या पर मैं देश के नाम ये पत्र लिख रहा हूं। इस पत्र के जरिए मैं हमारे संविधान के प्रति हमारे प्रतिबद्धताओं को याद दिलाना चाहता हूं। सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।'
On the eve of our 69th Republic Day, I'm writing this #LettertotheNation, to remind ourselves of the commitments we made in our Constitution.
— Office of RG (@OfficeOfRG) January 25, 2018
I wish each of you a very Happy Republic Day!
Jai Hind. pic.twitter.com/VaJ3WOeBqx
अपने पत्र में राहुल लिखते हैं कि हम सब के लिए यह याद रखना बेहद जरूरी है कि न्याय, समानता और भाईचारा ही हमारे संविधान की बुनियाद है। हमारे युवा देश के इतिहास में संविधान के इन अमूल्य धरोहरों की रक्षा करने की इससे ज्यादा जरूरत पहले कभी नहीं रही थी।
उन्होंने कहा कि हमें भय, डर और धमकी से परे अपने विचारों को स्वतंत्र रुप से व्यक्त करने का अधिकार है। धर्म, संस्कृति और विचारों की हमारी विविधता हमारे गणतंत्र की ताकत है। जब भी यह खतरे में पड़े तो इसकी एकजुटता के साथ रक्षा की जानी चाहिए।